भारत के बारे में रोचक जानकारी | Interesting Facts About India | Wonder Facts

2.5/5 - (6 votes)

भारत के बारे में रोचक जानकारी – भारत यानी हिंदुस्तान जहां पर प्राचीन काल से ही विभिन्न प्रकार की जाति, प्रजातियों, धर्म और संस्कृति का संगम हुआ। भारत देश में विभिन्न धर्म जैसे हिन्दू, सिक्ख, जैन और बौद्ध धर्म अलग – अलग तो है लेकिन जब बात हिंदुस्तान की आती है तो सभी धर्मो में गहरी एकता झलकती है ।

भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। हिंदुस्तान भौगोलिक रूप से दुनिया में सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।

India

भारत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी | Interesting Facts About India

1. भारत के अंग्रेजी नाम इंडिया नाम की उत्पति इंडस नाम की नदी से हुई जिसे सिन्धु नदी भी कहा जाता है।

2. वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 10 करोड़ वर्ष पहले भारत एक द्वीप हुआ करता था।

3. विश्व का सबसे पहला विश्वविद्यालय तक्षशिला है जिसे 700 ईसा पूर्व में बनाया गया था, और यहाँ से पढ़े हुए विद्यार्थियों ने पुरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी ।

4. भारत का पहला उपग्रह को बैलगाड़ी पर और पहला राकेट को साईकल पर लादकर ले जाया गया था।

5. शतरंज (चैस) की खोज भारत मे हुई है।

6. दुनिया के दो मुख्य धर्म बौद्ध धर्म और जैन धर्म भारत मे ही स्थापित हुए थे।

7. भारत ने कभी इतिहास में किसी दूसरे देश पर हमला नही किया है।

8. गणित का सबसे जरुरी अंक (0) नंबर का अविष्कार भारत में ही हुआ था ।

9. भारत का रोड नेटवर्क 4.7 मिलियन किलोमीटर से भी ज्यादा का है।

10. भारत देश में ही दुनिया का सबसे महंगा घर एंटीलिया है, जो एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अम्बानी का है, इसकी कीमत लगभग  13 हज़ार करोड़ से भी ज्यादा है ।

लीवर के बारे में रोचक जानकारी

11. भारत एक ऐसा देश है जहा पर KFC (Kentucky Fried Chicken) जैसे अमेरिकन फास्ट फ़ूड ब्रांड ने भारतीयों के लिए अलग से शाकाहारी फ़ूड मेनू लाया।

12. भारत में विश्व का सबसे ऊँचा क्रिकेट ग्राउंड है जो धरती से 10235 फुट की ऊंचाई  पर स्थित है, यह क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश के लहौली स्पीती में स्थित है ।

13. दुनिया में भारत सबसे बड़े आकार वाले देशो की सूची में नंबर सात (7 ) पर मौजूद है ।

14. दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहा पर सबसे अधिक मात्रा में शाकाहारी लोग रहते है ।

15. भारत विश्व में बढती रफ़्तार से आई.टी. के क्षेत्र में कई उपलब्धियों हासिल कर रहा है ।

16. विश्व का सबसे बड़ा स्कूल भारत में मौजूद है, जिसका नाम मोंटेसरी स्कूल है औ ये लखनऊ में स्थित है ।

17. USA में 13% वैज्ञानिक भारतीय है और NASA में 35% वैज्ञानिक भारतीय है ।

18. भारत पुरे विश्व में सबसे ज्यादा सॉफ्टवेर बेचने वाला देश है।

19. भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पोस्ट ऑफिस वाला देश है, यहाँ पर बड़ी संख्या में पोस्ट ऑफिस मौजूद है ।

20. पुरे विश्व में तीसरी सबसे बड़ी आर्मी भारत के पास है ।

21. सिर्फ और सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है जिसने एक बार में 104 सैटेलाइट लांच किया था ।

22. दुनिया में केले का सबसे ज्यादा निर्यात भारत में किया जाता है ।

23. दुनिया का पहला ग्रेनाइट का मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में स्थित है जिसका नाम बृहदेश्वर मंदिर है। इस बृहदेश्वर मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हुए हैं। यह मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि के दौरान बनवाया गया था।

24. भारतीय रेलवे में 14 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी काम किया करते हैं। यह कई देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा है।

25. सवाई राजा जयसिंह द्वारा जयपुर में सन 1724 में संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला जंतर-मंतर बनवाई गई।

26. भारत के तिरूपति स्थित विष्‍णु मंदिर पुरे विश्व का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां पर सबसे अधिक श्रद्धालु की भीड़ आती हैं, जो वेटिकन सिटी और मक्‍का से भी ज्यादा हैं।

27. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर 12 साल में कुंभ का भव्य मेला का आयोजन किया जात है। कुंभ के मेले में दुनिया भर से करोडो की तादाद में लोग आते है, जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

28. राजस्थान के चुरू में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। जून-जुलाई में समय तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

29. दुनिया में भारत सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है। यहाँ हर साल 185 मिलियन टन तक दूध का उत्पादन किया जाता है।

30. सुपर कंप्यूटर बनाने में भारत तीसरे स्थान पर है ।

यह भी पढ़े

 

Previous articleउर्फी जावेद का जीवन परिचय | Urfi Javed Biography In Hindi
Next article15 सितंबर को क्यों मनाया जाता है National Engineer’s Day

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here