पृथ्वी के बारे में 25 रोचक तथ्य | Earth Facts In Hindi

4.5/5 - (140 votes)

Earth Facts In Hindi  – अब तक सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है जहां जीवन संभव है, लेकिन मंगल ग्रह पर भी जीवन संभव है, लेकिन शोध अभी भी जारी है.  पृथ्वी का रंग नीला है.  और पृथ्वी का निर्माण लगभग 4.6 अरब वर्ष पूर्व हुआ था, तब से अब तक हुए सभी कार्यों की साक्षी पृथ्वी है. पृथ्वी नाम संस्कृत से लिया गया शब्द पृथिवी से है जिसका अर्थ है  “एक विशाल धरा”. एक  पौराणिक कथाओं के अनुसार पृथ्वी का नाम राजा वेन के पुत्र “महाराज पृथु” के नाम पर रखा गया. पृथ्वी में सर्वप्रथम सर्वांगीण राजतंत्र की स्थापना के कारण उन्हें इस ब्रह्माण्ड यानि पृथ्वी का पहला राजा माना गया है. इसके अलावा पृथ्वी को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है. जैसे भूमि, रत्नगर्भा, धरा, रसा इत्यादि. लेटिन भाषा में इसे हम टेरा के नाम से जानते है. पृथ्वी का औसत व्यास 12,742 किमी है. पृथ्वी का कुल सतह क्षेत्रफल लगभग 510 मिलियन है. जिसमें 70.8% पानी भरा हुआ है.

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पृथ्वी के बारे में 25 रोचक तथ्य (Earth Facts In Hindi) के बारें में हम आपको बताएँगे. जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. 

Earth Facts In Hindi

पृथ्वी के बारे में 10 रोचक तथ्य (Earth Facts In Hindi)

  1. पृथ्वी की सतह का केवल 11% भाग खाद्य उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है.
  2. शुक्र सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है लेकिन ऐसा नहीं है कि अगर सौरमंडल के सभी ग्रहों को एक निश्चित दूरी से देखा जाए तो पृथ्वी सबसे ज्यादा चमकीली दिखाई देगा. क्योंकि पृथ्वी का अधिकांश भाग पानी से भरा हुआ है और सूर्य की रौशनी जब पानी पर पड़ती है तो परावर्तित हो जाती है, जिससे पृथ्वी एक विशेष दूरी से सबसे अधिक चमकीली दिखाई देती है.
  3. हमारे सौर मंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम किसी ग्रीक या रोमन देवता के नाम पर नहीं रखा गया है।
  4. पृथ्वी पर केवल सूर्य ही गर्म ऊष्मा का स्रोत नहीं है, पृथ्वी की भीतरी परत भी सूर्य के समान ही गर्म है. एक रिसर्च के अनुसार पृथ्वी के अंदर का तापमान 5000 से 7000 डिग्री सेल्सियस है. जो सूर्य की सतह के टेम्परेचर के बराबर है. और इसका दबाव 360 जीपीए है.
  5. पृथ्वी पर 70% पानी मौजूद है लेकिन इसका 97% पानी खारा है और 3% पानी पीने योग्य है. इसलिए आपसे अनुरोध है कि पानी अवश्य बचाइए क्योंकि जल है तो जीवन है.
  6. पृथ्वी को तीन अलग-अलग भागों में बांटा गया है, क्रस्ट, मेंटल और कोर. ये तीन अलग-अलग परतें अलग-अलग तत्वों से बनी हैं.
  7. पृथ्वी का 40% हिस्सा केवल छह देशों में है. जिनके नाम भारत, चीन, रूस, अमेरिका, कनाडा और ब्राजील हैं.
  8. आज के समय में चीन में प्रदूषण इतना अधिक हो गया है कि अब अंतरिक्ष से द ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना दिखाई नहीं देती है. प्रदूषण के लिए कुछ करना होगा, नहीं तो हम सभी को आगे आने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. इसलिए आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और प्रदूषण को कम करे.
  9. आज के समय में 1 अरब लोगों को रोजाना पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है, 2 अरब लोग स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो 2050 तक 9 अरब लोगों को बिना पानी के अपना जीवन व्यतीत करना पड़ेगा, जो असंभव है, इसलिए हमें इस पर गंभीरता से विचार करना होगा.
  10. पृथ्वी का कोर 85% से 88% आयरन से बना हुआ है और इसकी परत में तक़रीबन 47% ऑक्सीजन है.

पृथ्वी के बारे में 15 रोचक तथ्य (Earth Facts In Hindi)

  1. पृथ्वी हमारे सौर मंडल का सबसे घना ग्रह है जिसका घनत्व 52 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है और दूसरा सबसे घना ग्रह बुध है जिसका घनत्व 5.427 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है.
  2. पृथ्वी पर सबसे गहरा मानव निर्मित गड्ढा 1989 में रूस में खोदा गया था, जो 262 किलोमीटर गहरा है.
  3. पृथ्वी अपनी केंद्र से 1600 किलोमीटर की गति से घूम रही है, और पृथ्वी सूर्य के चारों ओर 29 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से चक्कर लगा रही है.
  4. बरमूडा ट्रायंगल पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि ये सभी दुर्घटनाएं पृथ्वी की मजबूत चुंबकीय बल के कारण होती हैं.
  5. पूरी दुनिया में 40% मौतें प्रदूषण के कारण होती हैं. इसलिए हमें प्रदूषण के बारे में सोचने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है. प्रदूषण के बारे में नहीं सोचा तो आने वाले समय में समस्या बढ़ती ही जाएगी.
  6. हर साल पृथ्वी पर लगभग 1000 टन अंतरिक्ष कर्ण शामिल होते हैं.
  7. पृथ्वी के पास चंद्रमा नाम का केवल एक प्राकृतिक उपग्रह है, जबकि बृहस्पति के पास कुल 67 चंद्रमा हैं।
  8. सूर्य इतना विशाल है कि इसमें पृथ्वी जैसे 13 लाख ग्रह समा सकते हैं, जो सोचने वाली बात है.
  9. पूरी दुनिया में हर साल करीब 5 लाख भूकंप आते हैं, जिनमें से करीब एक लाख भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, जबकि 100 भूकंप के झटके खतरनाक और विनाशकारी होते हैं.
  10. पृथ्वी के वायुमंडल में पाँच परतें हैं – क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, तापमंडल और बाह्य मंडल. पृथ्वी का वायुमंडल ग्राउंड लेवल से 50 किमी की ऊंचाई तक घना है और 10,000 किमी तक फैला हुआ है.
  11. मनुष्य द्वारा बनाई गई 22 हजार वस्तुएं पृथ्वी के चारो तरफ चक्कर लगा रही है. और एक कांच की बोतल को पूरी तरह से नष्ट में 4000 साल से ज्यादा का समय लगता है.
  12. अरबों वर्ष पहले पृथ्वी पर पाई जाने वाली जीवों की कुल प्रजातियों में से 99% अब विलुप्त हो चुकी हैं.
  13. पृथ्वी पर मौजूद 95% से अधिक महासागर अभी भी मनुष्यों की पहुंच से बाहर हैं.
  14. पृथ्वी में सामग्री के ढेर के रूप में 32.1% लोहा, 1% ऑक्सीजन, 15.1% सिलिकॉन एवं 13.9% मैग्नीशियम पाया जाएगा.
  15. जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है तो वह अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति से पृथ्वी के महासागरों के पानी को अपनी ओर खींचता है, जिससे समुद्र में ज्वार-भाटे की स्थिति पैदा होती है और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण पानी को नीचे की ओर धकेलता है और इस तरह समुद्र में भाटा आता है.

निष्कर्ष– आज के इस लेख में हमने आपको बताया पृथ्वी के बारे में 25 रोचक तथ्य (Earth Facts In Hindi ) के बारें में बताया. उम्मीद करते है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी.

FAQ

Q : 24 घंटे में पृथ्वी कितनी बार घूमती है?
Ans : 360° घूमती है.

Q : पृथ्वी का दूसरा नाम क्या है?
Ans : भूमि, रत्नगर्भा

Q : पृथ्वी के घूमने की स्पीड कितनी है?
Ans : पृथ्वी 23 घंटे,56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर पूरा लगाती है.

Q : पृथ्वी की गहराई कितनी है?
Ans : तक़रीबन 5,100 से 6,371 किलोमीटर

यह भी पढ़े

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here