चंद्र ग्रहण कब है  | Chandra Grahan Kab Hai

Rate this post

चंद्र ग्रहण कब है, समय, सूतक, कितने बजे लगेगा, कहां दिखेगा, नियम, तिथि, महत्व (Chandra Grahan Kab Hai, Chandra Grahan 2023 in India Date and Time, lunar eclipse today sutak time)

Chandra Grahan 2023 Kab Hai – हिन्दू धर्म में चंद्र ग्रहण का काफी महत्व माना गया है. और इसे अशुभ माना गया है. ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु और केतु का प्रभाव काफी बढ़ जाता है. इस दौरान घर से निकलना और शुभ कार्य नही किये जाते है. कुछ नियमों की पालना नही करने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर भी प्रभाव देखने को मिलता है. चंद्र ग्रहण पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच सूर्य के आने से लगता है. और यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी होगा जो खंडग्रास के रूप में देश में दिखाई देगा.

भारत का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है. यह 28 अक्टूबर को सुबह 04:17 बजे शुरू होगा और 29 अक्टूबर को 01:53 बजे समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण लगने के बाद सूतक काल प्रारंभ हो जायेगा और सूतक काल में सभी तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्य करने पर मनाही होती है. इस दिन खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान देना होता है. क्योकि चंद्र ग्रहण का सीधा असर होने वाले बच्चे की सेहत पर असर देखने को मिलता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंद्र ग्रहण कब है  (Chandra Grahan Kab Hai), क्यों लगता है चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण का समय, चंद्र ग्रहण 2023 सूतक समय के बारें में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

Chandra Grahan Kab Hai

चंद्र ग्रहण क्यों लगता है? (Chandra Grahan 2023)

सबसे पहले हम जानते है कि आखिर चंद्र ग्रहण (lunar eclipse 2023) क्यों लगता है. साइंस की भाषा के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है तो चंद्र ग्रहण होता है. अमूमन पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगता है. और वही धार्मिक मान्यता की माने तो जब राहु चंद्रमा को पीड़ित करता है तो ग्रहण लगता है.

चंद्र ग्रहण 2023 तारीख और समय (Chandra Grahan 2023 In India Date And Time)

चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर की देर रात 01 बजकर 06 मिनट से लगना शुरू हो जायेगा और देर रात ही 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. मतलब कुल 1 घंटे 16 मिनट ही चंद्र ग्रहण लगेगा. चंद्र ग्रहण भारत सहित एशिया के कई अन्य देशों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे का होता है. मतलब सूतक काल 28 अक्टूबर 2023 को शाम 04  बजकर 06 मिनट से लगना शुरू हो जायेगा. और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक रात 09 बजे से प्रारंभ हो जाएगा.

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए 2023

  • ग्रहण (Grahan 2023) के दौरान चन्द्रमा से दूषित किरणें निकलती है. और इन किरणें से गर्भवती स्त्रियों को बचना चाहिए तो ऐसे में उन्हें घर से बाहर नही निकलना चाहिए. ऐसा करने से होने वाले बच्चे की सेहत पर प्रभाव पड़ता है.
  • गर्भवती महिला चंद्र ग्रहण को न देखे इसका दुष्प्रभाव भी माता के साथ साथ बच्चे पर भी देखने को मिलता है.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची और सुई जैसी नुकीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियों का आना शुरू हो जाता है तो ऐसे में गर्भवती स्त्रियों को हनुमान चालीसा और विष्णु हस्ताक्षरी मंत्र का जप करना चाहिए.

चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए? (Chandra Grahan 2023)

  • चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के दौरान पूजा अर्चना नही करनी चाहिए. घर रहकर आप भगवान के मंत्रो का जाप कर सकते है. यह ध्यान रहे इस दौरान किसी भी फोटो और मूर्ति को हाथ नही लगाना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान खाना-पीना और बनाने जैसा काम नही करना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सिलाई बुनाई जैसे काम नही करनी चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नही जाना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर में नही जाना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान धारदार वस्तुओं को अपने पास नही रखनी चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधों को हाथ नही लगाया चाहिए.

चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए? (Chandra Grahan 2023)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रो का जाप करना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद नहाना जरूर चाहिए और इसके पश्चात् काले तिल, काले कपडे, आटा, चावल, दाल, साबुत उड़द सबूत, और 7 तरह के अनाज जैसी चीज़े दान करे.
  • ग्रहण लगने से पहले पके हुए खाने, दूध, दही में तुलसी डाल दे.

निष्कर्ष :- तो आज के इस लेख में आपने जाना चंद्र ग्रहण कब है  (Chandra Grahan Kab Hai), क्यों लगता है चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण का समय, चंद्र ग्रहण 2023 सूतक समय के बारे में. उम्मीद करते है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी. अगर आपका कोई सुझाव है तो कमेंट करके जरूर बताइए. अगर आपको लेख अच्छा लगा हो तो रेटिंग देकर हमें प्रोत्साहित करें.

FAQ

Q : चंद्र ग्रहण 2023 सूतक समय क्या है?
Ans : 28 अक्टूबर की शाम से 4 बजे से

Q : चंद्र ग्रहण का सूतक कब से लगेगा?
Ans : 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से

Q : 2023 में चंद्र ग्रहण कब है October time?
Ans : 28 अक्टूबर को रात 1 बजकर 5 मिनट पर

Q : अक्टूबर के महीने में चंद्र ग्रहण कब पड़ेगा?
Ans : 28 अक्टूबर को

यह भी पढ़े

Previous articleदिवाली शुभकामनाएं संदेश हिंदी में | Happy Diwali Wishes Quotes in Hindi 2023
Next articleभगवान विष्णु के 24 अवतार | Bhagwan Vishnu Ke Avtar Ke Naam

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here