अखरोट खाने के फायदे और नुकसान | Walnut Benefits In Hindi | Akhrot in Hindi

2.5/5 - (2 votes)

अखरोट के फायदे, नुकसान, भाव, तेल, खाने का सही तरीका, पेड़, लाभ (Walnut Benefits In Hindi, Price, side effect, eating soaked walnuts

यदि अखरोट को मेवों का राजा कहा जाए तो कोई गलत नहीं है यह दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद चीज है। इसमें भरपूर मात्रा में पौषक तत्व होता है. यदि आप दिन के चार से पांच अखरोट का सेवन अपने दैनिक जीवन में करने लग जाते हैं तो इससे आप बहुत ज्यादा बेनिफिट ले सकते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे अखरोट क्या होता है, अखरोट खाने के क्या फायदे और नुकसान है,  अखरोट को उपयोग करने का सही तरीका क्या है.

Akhrot in Hindi

अखरोट क्या होता है? (What Is Walnuts In Hindi)

अखरोट को अंग्रेजी में वॉलनट (Walnuts) के नाम से जाना जाता है अखरोट का वनस्पतिक नाम जगलांस निग्रा है। यह भारत के कैस्पियन सागर के आसपास के हिस्सों में पाया जाता है। अखरोट फाइबर एंटीऑक्सीडेंट और अनसैचुरेटेड फैट्स का बेहतरीन स्रोत माना जाता है।

अखरोट का सेवन आप अपने खानपान की दिनचर्या के अनुसार कर सकते हैं अखरोट का मक्खन भी आता है कुछ लोग अखरोट को भुनकर के अचार के साथ इसका सेवन करते हैं। अखरोट के अंदर ओमेगा-3 और ओमेगा-6 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो की दिल के लिए काफ़ी अच्छे माने जाते है।

अखरोट मे कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन D, बायो-6, विटामिन A और विटामिन K पर्याप्त मात्रा मे मौजूद होते है।

अखरोट खाने के फायदे (Walnuts Benefits In Hindi)

(1) वजन कम करने के अखरोट का सेवन

जिस तरह से अखरोट का सेवन वजन बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है उसी तरीके से अखरोट के सेवन से बेलीफेट्स को घटाया जा सकता है। इसलिए जो लोग अपने वजन को लेकर परेशान हैं उनके लिए अखरोट खाना रामबाण सिद्ध हो सकता है।

(2) स्किन को जवान रखने में सहायक है अखरोट

आजकल देखा गया है कि कुछ लोग उम्र से पहले ही बुड्ढे दिखने लग जाते हैं इसके पीछे का कारण है कि उनकी स्कीन डल होने लगती है। अखरोट के अंदर बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में सहायता करते हैं।

(3) दिल के लिए फायदेमंद है अखरोट का सेवन

दिल के लिए भी अखरोट बहुत फायदेमंद है यदि आप अखरोट का सेवन प्रतिदिन करते हैं तो खून में पित्त के बनने की संभावना ना के बराबर हो जाती है। अखरोट हमारे शरीर में एचडीएल नामक कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है एलडीएल नमक कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जो कि हमें नुकसान पहुंचाता है। जिन लोगों को दिल से संबंधित बीमारी होती है उनके लिए अखरोट का सेवन जरूरी है साथ ही इससे ब्लड प्रेशर भी मेंटेन रहता है।

(4) हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए अखरोट का सेवन

अखरोट के अंदर काफी मात्रा में कॉपर पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बेहद ही जरूरी है इसके साथ ही मैग्नीशियम भी मिलता है जो कैल्शियम के शोषण के लिए जरूरी होता है।

जानिए शरीर के लिए फफूंद कितनी खतरनाक और भोजन में लगने से कैसे रोका जा सकता है?

(5) दिमाग के लिए अखरोट का सेवन

अखरोट के अंदर ओमेगा-3 और ओमेगा 6 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि दिमाग को तेज बनाने में सहायता करते हैं इसके साथ ही इसमें बहुत सारे मल्टी न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं जो हमारे दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिंस दिमाग की कमजोरी को सही करने में मदद करते हैं।

(6) स्पर्म की मात्रा को बढ़ाने के लिए अखरोट का सेवन

आज के समय में बांझपन की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है इसके पीछे का कारण होता है कि मैन इन्फेंटाइल इसमें उसके शरीर में वीर्य की मात्रा कम होने लगती है साथ ही वीर्य पतला भी हो जाता है लेकिन अखरोट के सेवन से स्पर्म की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।

(7) डायबिटीज के लोगों के लिए फायदेमंद है अखरोट

आज के वातावरण में कुछ लोगों को डायबिटीज की बहुत ज्यादा समस्या रहती है लेकिन जो लोग लगातार अखरोट का सेवन करते हैं उन्हें डायबिटीज की समस्या से राहत मिलती हैं। इसके साथ ही अखरोट फैटी लिवर को साफ करने का काम भी करता है।

(8) बालों के लिए अखरोट का सेवन

झड़ते बालों की समस्या से राहत पाने के लिए अखरोट का सेवन करना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसके अंदर ऐसे बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों की समस्या से राहत प्रदान करते हैं।

अखरोट खाने के नुकसान (Walnuts Side Effect In Hindi)

दोस्तों जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह हर एक चीज के फायदे होने के साथ नुकसान भी होते हैं तो चलिए फायदे जानने के बाद हम अखरोट के नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं।

  1. यदि आप ज्यादा मात्रा में अखरोट का सेवन करते हैं तो आपके मुंह में छाले पड़ सकते हैं इसलिए हो सके आपको कम मात्रा में अखरोट का सेवन करना चाहिए।
  2. जिन लोगों को सर्दियों में कफ की समस्या ज्यादा रहती है उनको अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि अखरोट कफ जैसी समस्या को अधिक बढ़ाता है।
  3. अखरोट के अंदर फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है इसलिए जो लोग ज्यादा मोटे होते हैं उन्हें कम से कम अखरोट का सेवन करना चाहिए इन लोगों को दिन में केवल एक ही बार अखरोट का सेवन करना चाहिए।
  4. अखरोट खाने का सबसे बड़ा नुकसान खुजली की समस्या उत्पन्न करना है अक्सर यह बहुत से लोगों में देखी गई है यदि आपको भी अखरोट खाने के बाद खुजली होती है तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. ब्लैक अखरोट एनीमिया रोग को उत्पन्न करता है क्योंकि इसके अंदर एक कंपाउंड होता है जो आयरन की मात्रा को कम करता है और हम सभी जानते हैं कि आयरन खून की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है और जब आयरन में ही कमी हो जाएगी तब एनीमिया रोग होने का सबसे अधिक खतरा रहता है।
  6. यह देखा गया है कि जो लोग अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं उनके स्किन पर दाग होने लग जाते हैं जो कि लाल कलर में होते हैं। यदि आपको ऐसा कुछ दिखे तो आपको तुरंत अखरोट का सेवन बंद कर देना चाहिए।
  7. कुछ रिसर्च के अनुसार यह पता चला है कि अखरोट के अंदर कुछ ऐसे कंपाउंड मौजूद होते हैं जो स्किन कैंसर की समस्या को बढ़ाते हैं यह कह पाना पूरी तरीके से गलत होगा कि अखरोट हमारे शरीर में कैंसर की मात्रा को बढ़ाता है लेकिन आपको फिर भी ध्यान से अखरोट का सेवन करना चाहिए।

 अखरोट खाने का सही तरीका (right way to eat walnuts)

  • कुछ लोग अखरोट का सेवन करते समय उसके छिलके को हटा देते हैं जो कि गलत तरीका होता है अखरोट के छिलके में 90% तक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद रहता है इसलिए अखरोट का सेवन  छिलके के साथ करें।
  • अखरोट का सेवन करने से पहले उन्हें एक रात पानी में भिगोकर रखना चाहिए और सुबह अच्छी तरीके से सूख जाने के बाद उनका सेवन करना चाहिए इससे यह फायदा होगा कि उसमें मौजूद एंजाइम पूरी तरीके से समाप्त हो जाएंगे इससे आपकी सेहत को बहुत ज्यादा फायदा होगा।

1 दिन मे कितने अखरोट खाने चाहिए?

जो लोग अखरोट का सेवन करते हैं उनको एक प्रश्न बहुत परेशान करता है कि उन्हें आखिरी दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए दिन में एक से दो अखरोट का सेवन करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें दिन में एक से ज्यादा अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए एक से ज्यादा अखरोट के सेवन करने से इम्यूनिटी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

अखरोट की तासीर? (Walnut ki taseer in Hindi)

अखरोट की तासीर गर्म होती है इसलिए जहां तक संभव हो इसका उपयोग सर्दियों में अधिक किया जाना चाहिए यदि आप सर्दियों में तीन से चार अखरोट का सेवन कर लेते हैं तो काफी होता है। लेकिन ध्यान रहे गर्मियों में आपको सर्दियों की तुलना में कम अखरोट का सेवन करना चाहिए वरना यह आपके  स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

खाली पेट अखरोट का सेवन करने के फायदे

खाली पेट अखरोट का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद रहता है इसके साथ ही इन लोगों को कभी भी हॉट संबंधित बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन खाली पेट खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसको रात में भिगोकर सुबह  खाये तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी साबित होता है।

बादाम और अखरोट एक साथ खाने के फायदे

बादाम और अखरोट दोनों ही विटामिन से भरपूर हेल्दी ड्राई फ्रूट होते हैं जिनका सेवन करना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद रहता है वही बादाम के अंदर विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी याददाश्त को बढ़ाने का काम करता है। इन दोनों का सेवन एक साथ करने से हृदय रोग का खतरा टल जाता है।

निष्कर्ष –  उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी हमने आपको अखरोट से जुड़े फायदे नुकसान और सही तरीके से उपयोग करने के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से दी है। यदि फिर भी आपका कोई प्रश्न है जो आप हम से पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम से पूछ सकते हैं।

FAQ

Q : अखरोट कितना रुपया किलो है?
Ans : 1000 रुपये से 2500 रुपये प्रति किलो

Q : 1 दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?
Ans : सुबह खाली पेट 1 से 2 अखरोट रोज़ाना

यह भी पढ़े

 

Previous articleनिक्की यादव मर्डर केस, कौन थी निक्की, क्या है पूरा मामला | Nikki Yadav Murder Case in Hindi
Next articleअंजीर खाने के फायदे और नुकसान | Anjir Khane Ke Fayde

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here