सपनों का मतलब क्या है, और उनका फल | Sapno Ka Matlab Aur Uska Fal In Hindi

Rate this post

सपनों का मतलब क्या है, और उनका फल (Sapno Ka Matlab Aur Uska Fal In Hindi)

सपना शब्द अपने आप में कौतुहल जागृत कराने वाला शब्द है। सपने दो प्रकार के होते है। एक सपना वो होता है, जो किसी के द्वारा अपने भविष्य के लिए देखे जाता है, जबकि एक सपना वो भी होता है, जो सोने के बाद हमें दीखता है। यहाँ हम उसी सपने के बारे में विचार करेंगे, जो हमें सोने के बाद आता है और हमारे मानस पटल पर किसी चलचित्र की भांति घटित होने लगता है। सोने के बाद आने वाले सपने भी प्रायः दो प्रकार के हो सकते है। पहला वो सपना, जो अर्थपूर्ण हो और दूसरा, जो उटपटांग हो अर्थात जिस सपने में कुछ से कुछ दीखता हो। सोने के बाद मनुष्य के आने वाले अधिकांश सपने निरर्थक ही होते है। विभिन्न प्रकार के शोध से पता चला है कि सोने के बाद आने वाले कुछ ही अपने अर्थपूर्ण होते है और जिसका सपने देखने वाले मनुष्य के भविष्य या फिर बीते हुए समय से कोई सम्बन्ध होता है।

तो हम इस कड़ी में कुछ वैसे ही सपनो की चर्चा करेंगे जिसके अर्थ होते है और जो सपने भविष्य के लिए चेतावनी अथवा कोई शुभ-अशुभ घटना का संकेत करने वाले होते है।

ऐसे सपने आम सपनो से अलग होते है। ये सपने चौबीस घंटे में से किसी भी समय आ सकते है। बहुत लोगो का मानना है कि सुबह का सपना सच्चा होता है और दिन का सपना सच नहीं होता है परन्तु यह धारणा सही नहीं है। कोई व्यक्ति किसी भी समय सो जाता है और उसे वैसे सपने दिख जाएँ तो उसका अवश्य अर्थ होता है। ऐसा  सपना अचानक से ही आता है और सपना के बाद नींद टूट जाती है।

Sapno Ka Matlab

 

सपनों का मतलब क्या है, और उनका फल (Sapno Ka Matlab Aur Uska Fal In Hindi)

सपने में शव देखना

आमतौर पर यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में कोई शव देख लेता है तो वो भयभीत हो जाता है। उसे भविष्य में किसी अनहोनी का भय हो जाता है। परन्तु यहाँ बता दें कि ऐसे सपनो का फल ठीक विपरीत होता है। ऐसे सपने जिंतने भयानक लगते है पर  इसके फल ठीक इसके विपरीत है। ऐसे सपने अति शुभ होते है।

यदि कोई बीमार व्यक्ति या लम्बे समय से किसी गंभीर बिमारी से ग्रसित व्यक्ति ऐसे सपने देखता है तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में उसे उस बिमारी से मुक्ति मिलने वाली है अर्थात स्वास्थ्य लाभ होने वाला है। इसलिए यदि किसी बीमार व्यक्ति को ऐसे सपने आये तो उसे चिंता नहीं करनी चाहिए। यह सपना उनके लिए शुभ सपना है।

सपने में यदि कोई सामान्य व्यक्ति शव या अर्थी को देखता है तो इसका अर्थ भी अति शुभ होता है। इसका अर्थ है आने वाले निकट भविष्य में उसे उन समस्याओ से छुटकारा मिलने वाला है जिससे वो लम्बे समय से परेशान है। इसके अलाव यदि उसे कोई विशेष शारीरिक पीड़ा है तो उससे भी छुटकारा मिलने वाला है। इस तरह से यह सपना अति शुभ माना जाता है।

ऐसे सपने धन लाभ के संकेत देने वाले होते है। सपने देखने वाले को आने वाले समय में कही से भी धन लाभ होने वाला है। यदि वो कोई व्यापार करता है तो उसके व्यापार में लाभ होने वाला है। यदि उसका काम कम चल रहा है तो आने वाले समय में उसे ढेर सारा काम मिलने वाला होता है। जिससे उसे हर ओर से ढेर सारा धन की प्राप्ति होने वाली होती है।

यदि कोई व्यक्ति नौकरी कर रहा है तो उसे नौकरी में ही लाभ होने वाला है। उसका भाग्योदय होने का समय आ गया है।

यदि कोई गृहणी या लड़की ऐसे सपने देखती है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में उसका भाग्योदय होने वाला है साथ ही उसे कही से भी ढेर सारा धन मिलने वाला है।

अगर कोई व्यक्ति स्वयं को ही किसी अर्थी के साथ चलते हुए देखे तो यह सपना भी अति शुभ फलदायी है। इसका अर्थ भी धन लाभ ही होता है। ऐसे सपने देखने वाले व्यक्ति को आने वाले समय में कही से भी ढेर सारा धन मिलने वाला होता है। ऐसे सपने भाग्योदय का भी संकेत करता है। आने वाले समय में उसके जीवन में खुशहाली आने वाली होती है।

सपने में किसी अपनों की मृत्यु देखना  

सपने में किसी अपनों की मृत्यु देखने के बाद प्रायः लोग भयभीत हो जाते है मगर इसका अर्थ ठीक विपरीत है। ऐसे सपने अशुभ नहीं बल्कि शुभ होते है। इसका अर्थ है कि सपने में मृत्यु को प्राप्त होने वाले व्यक्ति की आयु में वृद्धि हो गई है अथवा उन पर आया हुआ कोई संकट टल गया है।

सपने में स्वयं की मृत्यु देखना

यदि कोई व्यक्ति सपने में स्वयं की ही मृत्यु देख ले तो उसे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे सपने शुभ होते है। इसका अर्थ है कि उसकी आयु में वृद्धि हो गई है। इसका एक अर्थ यह भी है उसकी अकाल मृत्यु टल गई है। ऐसे सपने स्वास्थ्य लाभ के भी संकेत करने वाले होते है। यदि सपना देखने वाला व्यक्ति किसी गंभीर बिमारी से पीड़ित है तो आने वाले समय में उसे बिमारी से छुटकारा मिलने वाला है और उसे स्वस्थ्य लाभ मिलने वाला है।

सपने में अपने आपको आत्महत्या करते देखना

सपने में अपने आपको आत्महत्या करते देखना एक अशुभ संकेत देने वाला सपना है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में सपना देखने वाले व्यक्ति पर कोई संकट आने वाला है। ऐसे सपने देखने के बाद ईश्वर की पूजा पाठ करनी चाहिए। भगवान् शिव, भगवान् हनुमान और माँ दुर्गा की आराधन नियमित करनी चाहिए। इससे आने वाला संकट टलने की संभावना बढ़ जाती है अथवा उसका दुष्प्रभाव में बहुत कम जाता है।

सपने में किसी अपनों की या स्वयं की दुर्घटना देखना

सपने में किसी अपनों की या स्वयं की दुर्घटना देखना एक अशुभ सपना है। ऐसे सपने भविष्य के लिए सावधान करने वाले होते है। ऐसे सपने देखने के बाद सावधान हो जाना चाहिए। वास्तव में, यह सपना पूर्ण रूप से अशुभ नहीं है क्योकि ऐसे सपने किस अदृश्य शक्तियों के द्वारा सहानुभूतिवश मनुष्य को सचेत करने के लिए दिए जाते है।

सपने में किसी दुर्घटना से बचना

सपने में किसी दुर्घटना से बचना सचेत करने वाला स्वप्न है। इसका अर्थ है कि सपने देखने वाले व्यक्ति के जीवन में कोई संकट आएगा मगर वो उससे आसानी से बच जाएगा। ऐसे स्वप्न यदि बार बार आये तो व्यक्ति को चाहिए कि वो आने वाले निकट समय में प्रत्येक कार्य सोच समझकर करें एवं यात्रा में विशेष सावधानी बरतें। इसके साथ ही ईश्वर की आराधना पर भी ध्यान दें।

यह भी पढ़े

 

Previous articleसंसद क्या है (What is Sansad), Sansad Kya Hai
Next articleसंविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य | Fundamental Rights In Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here