कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है | Commonwealth Games In Hindi

3.3/5 - (3 votes)

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है, राष्ट्रमंडल खेल, इतिहास,  पदक तालिका, मेडल टैली, शेड्यूल, आयोजन कब हुआ (Commonwealth Games In Hindi, History, Medal Table, Countries, Venues, Schedule, India Medals List, Rankings)

Commonwealth Games – कॉमनवेल्थ गेम्स 2023 का आगाज हो चूका है. इस खेल में 72 देश के तक़रीबन 5000 खिलाडी हिस्सा ले रहे है. इस बार खेल का आयोजन 28 जुलाई 2022 गुरुवार से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा. यह आयोजन यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम शहर में हो रहा है. इस बार 19 गेम में 280 मेडल इवेंट्स में 6,500 एथलीट और खिलाडी हिस्सा ले रहे है. इस बार टी20 किक्रेट को शामिल किया गया है. भारत की तरफ से 215 खिलाड़ियों का खेमा कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने की दौड़ में शामिल है.

तो आज के इस लेख में हम आपको कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है (Commonwealth Games In Hindi), इसका इतिहास क्या है, इसकी शुरुआत कैसे हुई, पदक तालिका, और कौन कौन से देश शामिल है, इन सभी के बारे में विस्तार से जानकरी देने वाले है.

Commonwealth Games In Hindi, History, Medal Table, Countries, Venues, Schedule, India Medals List, Rankings

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है (Commonwealth Games In Hindi)

खेल का नाम राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games)
स्थापित 11 दिसंबर 1931
कितने समय में होता है हर 4 साल में
कितने साल हो गए 94 साल
मुख्यालय लंदन
फाउंडर ब्रिटिश साम्राज्य, यूनाइटेड किंगडम की संसद
कितने देश शामिल है 72 देश
अवार्ड का नाम कॉमनवेल्थ गेम्स (गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज)
क्या होता है? स्पोर्ट्स गेम
कौनसे खेल शामिल है? कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, टेनिस, बॉक्सिंग, क्रिकेट,  साइकिलिंग, डाइविंग, जिम्नास्टिक्स, हॉकी, जूडो, लॉन बॉल्स, नेटबॉल, रोइंग, रग्बी सेवन्स, स्क्वैश, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस

 

क्या है कॉमनवेल्थ गेम्स (What Is Commonwealth Games In Hindi)

कॉमनवेल्थ गेम्स का हिंदी में अर्थ राष्ट्रमंडल खेल होता है. पहली बार यह खेल साल 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में खेला गया था. यह हर 4 साल में आयोजित किया जाने वाला गेम है. इस गेम में सिर्फ वो ही देश हिस्सा लेते है जिनमे ब्रिटिश सरकार ने राज किया था. इनमे से भारत भी एक है. कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देश के 5000 से ज्यादा खिलाडी अलग-अगल तरह के खेल में हिस्सा लेते है जिनमे कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, डाइविंग, जिम्नास्टिक्स, हॉकी, जूडो, स्क्वैश, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस और भी कई गेम शामिल है.

कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास (Commonwealth Games History)

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 92 साल पहले हुई थी. इस गेम का पहला आयोजन साल 1930 में कनाडा में हुआ था. उस समय इसे ‘ब्रिटिश एम्पायर गेम्स’ के नाम से खेला जाने लगा. और साल 1950 तक इसे इसी नाम से पहचान मिली. साल 1950 के बाद इसे ‘ब्रिटिश एंपायर एवं कॉमनवेल्थ खेल’ के नाम से शुरू कर दिया और साल 1966 में इसे बदलकर सिर्फ कॉमनवेल्थ खेल कर दिया.

कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले देश सिर्फ वही शामिल है जिन देशों पर ब्रिटेन ने अपना राज़ किया था. इस गेम के बारे में सबसे पहले आईडिया ब्रिटिश ऑफिसर रिवरेंड एश्ले कूपर को आया. उन्होंने ब्रिटिश गवर्मेंट को इस सुझाव की पेशकश की और बताया कि जिन देशों में ब्रिटिश हुकूमत थी सिर्फ वही देश इस टूर्नामेंट का हिस्सा लेंगे और उन्ही देशो में यह गेम आयोजित किया जाएगा. इस गेम से लोगो की भावना बढेगी और ब्रिटिश सरकार के प्रति एक अच्छी भावना व्यक्त की गई. यह आईडिया ब्रिटिश गवर्मेंट को सही लगा और कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत की. कॉमनवेल्थ गेम्स बनाने की पीछे की असल वजह लोकतंत्र, मानवाधिकार, साक्षरता, विश्व शांति एवं मुक्त व्यापार को बढ़ावा जो देना था. इस गेम का आयोजन हर 4 साल में होता है. लेकिन साल 1942 और 1946 द्वितीय विश्व युद्ध की वजह से गेम का आयोजन नही हुआ था.

वर्ल्ड कप की 10 टीमों के फाइनल स्क्वाड

साल 1928 में कॉमनवेल्थ गेम्स की जिम्मेदारी कनाडा के बॉबी रॉबिनसन को दी गई. और पहला आयोजन साल 1930 में कनाडा के शहर हैमिलटन में आयोजित हुआ. तब इस खेल में 11 देशों के 400 एथलीट्स ने हिस्सा लिया. साल 1934 में दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन इंग्लैंड में हुआ इस बार इसमें 16 देशों के 500 एथलीट्स ने हिस्सा लिया. और इस बार भारत भी इस गेम का हिस्सा था. भारत को रेसलर राशिद अनवर ने कुश्ती में कांस्य पदक दिलवाया. यह पुरुष के 74 किलो ग्राम वर्ग का मुकाबला था.

कॉमनवेल्थ गेम्स कहाँ होता है ( Where Are The Commonwealth Games Held)

कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हर 4 साल में अलग अगल देशों में होता है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम शहर में हुआ है.

क्र.सं. साल  देश  शहर
1. 2030 कनाडा हैमिल्टन
2. 2026 ऑस्ट्रेलिया विक्टोरिया
3. 2022 इंग्लैंड बर्मिंघम
4. 2014 स्कॉटलैंड ग्लासगो
5. 2010 भारत दिल्ली
6. 2006 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न
7. 2002 इंग्लैंड मैनचेस्टर
8. 1998 मलेशिया कुआलालंपुर
9. 1994 कनाडा विक्टोरिया
10. 1990 न्यूजीलैंड ऑकलैंड
11. 1986 स्कॉटलैंड एडिनबर्ग
12. 1982 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन
13. 1978 कनाडा एडमोंटन
14. 1974 न्यूज़ीलैंड क्राइस्टचर्च
15. 1970 स्कॉटलैंड एडिनबर्ग
16. 1966 जमैका किंग्स्टन
17. 1962 ऑस्ट्रेलिया पर्थ
18. 1958 वेल्स कार्डिफ
19. 1954 कनाडा वैंकूवर
20. 1950 न्यूज़ीलैंड ऑकलैंड
21. 1938 ऑस्ट्रेलिया सिडनी
22. 1934 इंग्लैंड लंदन
23. 1930 कनाडा हैमिल्टन

कॉमनवेल्थ गेम्स पदक तालिका (Commonwealth Games Medal Table)

रैंक देश  गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल 
1. ऑस्ट्रेलिया 932 774 709 2415
2. इंग्लैंड 714 715 715 2144
3. कनाडा 484 516 555 1555
4. भारत 181 173 149 503
5. न्यूजीलैंड 159 220 278 657
6. दक्षिण अफ्रीका 130 123 136 389
7. स्कॉटलैंड 119 132 200 451
8. केन्या 85 75 77 237
9. नाइजीरिया 70 75 91 236
10. वेल्स 67 98 141 306

कॉमनवेल्थ गेम्स  में भारत का स्थान (India at the Commonwealth Games)

भारत ने सबसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स  में हिस्सा साल 1934 में लिया था. इस गेम में भारत ने केवल दो गेम कुश्ती और एथलेटिक्स में हिस्सा लिया था. कुश्ती में रेसलर राशिद अनवर ने भारत को पहला मेडल दिलवाया. यह 74 किलोग्राम भार वर्ग था जिसमे ब्रोंज मेडल जीता था.

भारत ने साल 1930, 1950, 1962 और 1986 में कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नही रहा और दो बार साल 1938 और 1954 में हिस्सा तो लिया था लेकिन कोई मेडल नही जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2010 में रहा था. जब इस गेम का आयोजन दिल्ली (First Commonwealth Games In India) में हुआ था. अपने देश में खेलते हुए 101 मेडल के साथ पदक तालिका में दुसरे स्थान काबिज किया. जिसमे 39 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है.

कॉमनवेल्थ गेम्स  में शामिल देश (List of Countries Participating at Commonwealth Games)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 72 देश इस खेल का हिस्सा रहे है जिनके नाम इस प्रकार है-

क्र.सं. देश का नाम
1. एंगुइला
2. एंटीगुआ और बारबुडा
3. ऑस्ट्रेलिया
4. बहामास
5. बांग्लादेश
6. बारबाडोस
7.  बेलीज
8. बोत्सवाना
9. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स
10.  ब्रुनेई
11. कैमरून
12.  बरमूडा
13.  कनाडा
14. केमैन आइलैंड्स
15. कुक आइलैंड्स
16. साइप्रस
17. डोमिनिका
18.  इंग्लैंड
19. इस्वातिनी
20. फाकलैंड द्वीप समूह
21. फिजी
22. घाना
23. जिब्राल्टर
24.  ग्रेनेडा
25. ग्वेर्नसे
26. गुयाना
27. भारत
28. आइल ऑफ मैन
29. जमैका
30. जर्सी
31. केन्या
32. किरिबाती
33. लेसोथो
34. मलावी
35. मलेशिया
36.  मालदीव
37. माल्टा
38. मॉरीशस
39. मोंटसेराट
40. मोजाम्बिक
41. नामीबिया
42. नौरू
43. सेंट लूसिया
44.  न्यूजीलैंड
45. नाइजीरिया
46. नियू
47. नॉरफॉक द्वीप
48. उत्तरी आयरलैंड
49. पाकिस्तान
50. पापुआ न्यू गिनी
51.  रवांडा
52. समोआ
53. स्कॉटलैंड
54. सेशेल्स
55. सिएरा लियोन
56. सिंगापुर
57. सोलोमन द्वीप समूह
58. दक्षिण अफ्रीका
59. श्रीलंका
60. सेंट हेलेना
61. सेंट किट्स एंड नेविस
62. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
63. तंजानिया
64. गाम्बिया
65. टोंगा
66. त्रिनिदाद और टोबैगो
67. तुर्क और कैकोस द्वीप समूह
68. तुवालु
69. यूगांडा
70. वानुआटु
71. वेल्स
72 जाम्बिया

 

कॉमनवेल्थ गेम्स  से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Commonwealth Games 2023)

  1. कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला आयोजन साल 1930 में कनाडा के हेमिल्टन शहर में हुआ था जिसमे 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
  2. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की तरह से पहला मेडल जितने वाले रेसलर राशिद अनवर थे जिन्होंने लंदन में आयोजित साल 1934 ब्रोंज मेडल जीता था.
  3. साल 1934 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 6 देशो के 500 खिलाडीयों ने हिस्सा लिया था. और भारत की और से सिर्फ 6 खिलाडी थे.
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन पहली बार भारत में साल 2010 में दिल्ली में हुआ था जिसमे भारत ने 39 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 101 मेडल अपने नाम किये.
  5. भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 181 गोल्ड, 173 सिल्वर और 149 ब्रोंज सहित कुल 503 मेडल अपने नाम किये जो मेडल टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है.
  6. कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन और ओलम्पिक खेलों के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा होने वाला गेम है.
  7. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अब तक 6 ऐसे देश है जिनमे अब तक हुए सभी टूर्नामेंट का हिस्सा रहे उन देशो के नाम है – कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड, और वेल्स.
  8. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का ऑफिसियल शुभंकर ‘पेरी द बुल’ (Perry the Bull) है, जिसे सिफ 10 साल की एक लड़की ने डिजाइन किया है. इस गेम में 280 अलग अगल तरह के मेडल इवेंट शामिल है.
  9. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एथलीटों को दिए जाने वाले मेडल बर्मिंघम के ज्वैलरी क्वार्टर में बनवाए गए है और रिबन और बॉक्स स्कूल ऑफ ज्वैलरी, बर्मिंघम के छात्रों द्वारा तैयार किया गया.
  10. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 सेरेमनी के लिए तक़रीबन 10 हज़ार मीटर कपड़े का इस्तेमाल किया गया. जिसमे 3,500 ड्रेस और 19,000 लोगों के कपड़ो के आइटम बनाये गए.

निष्कर्ष :– तो आज के इस लेख में हमने आपको बताया कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है (Commonwealth Games In Hindi), इसका इतिहास क्या है, इसकी शुरुआत कैसे हुई, पदक तालिका, और कौन कौन से देश शामिल है, के बारे में, उम्मीद करते है आपको यह जानकरी जरुर पसंद आई होगी.

FAQ

Q : कॉमनवेल्थ गेम्स 2023 कब तक है?
Ans : 8 अगस्त 2023 तक

Q : कॉमनवेल्थ गेम्स  की स्थापना कब हुई थी?
Ans : साल 1930 में

Q : राष्ट्रमंडल खेल 2023 का शुभंकर क्या है?
Ans : पेरी द बुल

Q : 2023 में राष्ट्रमंडल खेल कहाँ होंगे?
Ans : बर्मिंघम में

Q : पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कब किया गया था?
Ans : साल 1930 में कनाडा में

Q : 2026 राष्ट्रमंडल खेल कहाँ होगा?
Ans : ऑस्ट्रेलिया के स्टेट ऑफ़ विक्टोरिया में

Q : राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या है?
Ans :  ब्रिटिश एम्पायर गेम्स और ब्रिटिश एंपायर एवं कॉमनवेल्थ खेल

Q : भारत ने पहली बार कब राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया?
Ans : साल 1934 में

Q : राष्ट्रमंडल का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Ans : लंदन, यूनाइटेड किंगडम

यह भी पढ़े

 

Previous articleआईपीओ (IPO) क्या होता है और इसमें निवेश कैसे करे?
Next articleभारत में दहेज प्रथा पर निबंध | Dowry System In India Essay In Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here