2023 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है? | Assembly Election 2023 India

Rate this post

Assembly Election 2023 – देश में साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भारत में कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है. इनमे से राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक चुनावी माहौल शुरू हो गया है.  

Assembly Election 2023 – भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और साथ ही यह एक लोकतांत्रिक गणराज्य, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राष्ट्र भी है. आजादी के बाद से, संविधान, चुनावी कानून और व्यवस्था में अंतर्निहित सिद्धांतों के अनुसार समय समय पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते रहते है. फिलहाल पूरे देश की निगाहें 2024 के लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं. लेकिन इससे पहले देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने बाकि है. यह चुनाव भी राज्य के लिए काफी अहम होते है. और यह भी जरूरी नहीं है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर लोकसभा चुनाव पर असर पड़ता है. इस समय देश के जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं वहां चुनावी माहौल शुरू हो गया है. प्रदेश की तमाम राजनीतिक पार्टियां और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं.

वर्तमान समय की बात करे तो बीजेपी की सरकार कर्नाटक, त्रिपुरा और मध्यप्रदेश में है. जबकि कांग्रेस की छ्त्तीसगढ़ और राजस्थान में है. इसके साथ ही मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बीजेपी एनडीए की गठबंधन की सरकार है. वही तेलंगाना में भारतीय राष्ट्र समिति की सरकार है. जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां अब तक यहाँ कोई चुनाव नहीं हुए है. लेकिन इस बार यहाँ चुनाव होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि 2023 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है (2023 Mein Vidhan Sabha Chunav Kaha Kaha Hai) के बारें में पूरी जानकारी देने वाले है.

2023 Mein Vidhan Sabha Chunav Kaha Kaha Hai

2023 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है? (Assembly Elections In 2023 In India In Hindi)

भारत में इस साल 9 राज्यों में विधानसभा इलेक्शन (2023 Mein Vidhan Sabha Chunav Kaha Kaha Hai) होने वाले है. इन 9 राज्यों में से 5 राज्यों यानी त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक की सरकार का कार्यकाल इस साल और अगले साल जनवरी 2024 में 4 राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगान का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly Election 2023)

वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य में भारतीय जनता पार्टी का शासन है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं. पिछले विधानसभा इलेक्शन साल 2018 में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नही प्राप्त हुआ. इस राज्य में कुल 230 विधानसभा सीट है. जिसमें कांग्रेस, सपा, बसपा और निर्दलीयों ने मिलकर 114 सीटों के साथ गठबंधन सरकार बनाई. और मुख्यमंत्री कमलनाथ बने. कमलनाथ सरकार के एक साल बाद कांग्रेस में आपसी मतभेद के चलते मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 22 विधायको के साथ बीजेपी में शामिल हो गये. और गठबंधन सरकार गिर गई. इसके बाद बीजेपी सत्ता में आई और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने. मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव दिसंबर में होगा.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023)

कई सालों से राजस्थान की राजनीति में हर पांच साल में जनता की पसंद से सरकार भी बदल जाती है. यहाँ पांच साल बीजेपी रहती है तो पांच साल कांग्रेस. वर्तमान में यहाँ कांग्रेस की सत्ता है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है. पिछले दो साल से कांग्रेस में दो गुट बंटे हुए हैं और उनके बीच बगावत चल रही है. पायलट गुट की बगावत के कारण खुद पायलट और इनके कई विधायक को अपने पदों को खोना पड़ा. अगस्त 2020 के बाद ऐसा लगा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को पायलट गुट की बगावत के कारण अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा है. फ़िलहाल दोनों गुट में मतभेद जारी है.

इस साल राजस्थान विधानसभा में चुनाव दिसंबर में होगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि कॉग्रेस अबकि बार किस उम्मीदवार के चहरे से इलेक्शन लड़ेगी. वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी सरकार बनाने की पूरी कोशिश करेगी.

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 (Tripura Assembly Election 2023)

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव साल 2018 में बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई थी. और मुख्यमंत्री बिप्लब देब बने. बीजेपी ने 23 साल से इस राज्य पर शासन कर रही कम्युनिस्ट पार्टी को उखाड़ फेंका. 15 मई 2022 को बीजेपी ने बिप्लब देब मुख्यमंत्री पद से हटाकर माणिक साह को इसकी कमान दी. अब देखना यह होगा कि माणिक साह अगले विधानसभा चुनाव में किस तरह से तैयारी करते है कि बीजेपी की सरकार बनी रहे.    

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 (Meghalaya Assembly Election 2023)

मेघालय में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी और बीजेपी की गठबंधन सरकार बनी. कांग्रेस ने भी इस चुनाव में प्रमुख पार्टी के तौर पर यहां जगह बनाई. हालाँकि अधिक सीट नही जुटा पाई. एनपीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार से मुख्यमंत्री एनपीपी के प्रेसिडेंट कोनराड संगमा बनाया गया.

नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 (Nagaland Assembly Election 2023)

2018 के नागालैंड विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले, सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट पार्टी दो गुटों में विभाजित हो गई. इस पार्टी के सीनियर नेता और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने अन्य साथियों के साथ मिलकर साल 2017 में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की स्थापना की. NDPP और BJP ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा और BJP को 12 तो वही NDPP को 18 सीट मिली. और आगे जाकर NDPP के फाउंडर नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री बनाया गया.   

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023)

साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 224 सीटों वाली विधानसभा में 104 सीटों पर जीत हासिल की थी. सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बीजेपी सरकार नही बना सकी. इलेक्शन के बाद में कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन में सरकार बनाई. और मुख्यमंत्री बने जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी. कुछ समय बाद जनता दल पार्टी के विधायकों के बाद एच डी कुमारस्वामी की सरकार गिर गई और बीजेपी के नेतृत्व में बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने. कुछ समय बाद 26 जुलाई 2021 इन्होने मुख्यमंत्री पद से रिजाइन दे दिया. येदियुरप्पा के स्तीफा के बाद बीजेपी के सीनियर नेता बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली. आज के समय बीजेपी बीएस येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई दोनों के बीच मतभेदों  को सुलझाने में लगी है तो वही कांग्रेस कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस कर्नाटक प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार को आपस में मिलाने में लगी हुई है.

छ्त्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (Chhattisgarh Assembly Election 2023)

कांग्रेस ने तक़रीबन 15 साल बाद साल 2018 में छ्त्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 में से 68 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई थी. और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया गया. वही रमन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी को सिर्फ 15 सीटें ही मिल सकी. 

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 (Mizoram Assembly Election 2023)

मिजोरम में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 40 में से 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी और मुख्यमंत्री जोरामथांगा को बनाया गया. लाल थनहवला के नेतृत्व वाली कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें ही मिल सकी. सबसे बड़ी बात यह है कि बीजेपी ने यहाँ अपना खाता तक नही खोल पाई.  

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 (Telangana Assembly Election 2023)

2018 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति ने 119 सीटें में से 87 पर जीत हासिल की. यहाँ बीजेपी को 1 तो वही कांग्रेस को 19 सीटें ही मिल पाई. लेकिन धीरे-धीरे बीजेपी ने तेलंगाना में भी अपने पांव पसार लिए हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस चुनाव में बीजेपी कुछ सीटें जीतने में कामयाब होगी.

2024 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है (List Of Upcoming Elections in India 2023-24)

इस साल 2023 और 2024 देश में 9 राज्य में चुनाव (2023 Mein Vidhan Sabha Chunav Kaha Kaha Hai) होने वाले है. लेकिन इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है. आगे हम आपको बतायंगे कि देश में चुनाव कब होने वाले है-   

क्रम संख्या राज्य विधानसभा कार्यकाल होने वाले विधानसभा चुनाव विधानसभा सीट लोकसभा सीट राज्यसभा सीट
1. मध्य प्रदेश 7 जनवरी, 2019 – 6 जनवरी, 2024 2024 230 29 11
2. राजस्थान 15 जनवरी, 2019 – 14 जनवरी, 2024 2024 200 25 10
3. त्रिपुरा 23 मार्च, 2018 – 22 मार्च, 2023 2023 60 2 1
4. मेघालय 16 मार्च, 2018 – 15 मार्च, 2023 2023 60 2 1
5. नागालैंड 13 मार्च, 2018 – 12 मार्च, 2023 2023 60 1 1
6. कर्नाटक 25 मई, 2018 – 24 मई, 2023 2023 224 28 12
7. छत्तीसगढ़ 4 जनवरी, 2019 – 3 जनवरी, 2024 2024 90 11 5
8. मिजोरम 18 दिसंबर, 2018 – 17 दिसंबर, 2023 2023 40 1 1
9. तेलंगाना 17 जनवरी, 2019 – 16 जनवरी, 2024 2024 119 17 7

निष्कर्ष – आज के इस लेख में हमने आपको बताया 2023 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है (2023 Mein Vidhan Sabha Chunav Kaha Kaha Hai) के बारें में. उम्मीद करते है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी. अगर आपका कोई सुझाव है तो कमेंट करके जरूर बताइए. अगर आपको लेख अच्छा लगा हो तो रेटिंग देकर हमें प्रोत्साहित करें.

FAQ

Q : 2023 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है
Ans : कर्नाटक, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, छ्त्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और तेलंगाना

Q : किस राज्य में कब चुनाव है 2023 List
Ans : कर्नाटक, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, छ्त्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और तेलंगाना में

Q : 2024 में कौन से चुनाव होंगे?
Ans : भारतीय आम चुनाव

Q : राजस्थान में आचार संहिता कब लगेगी 2023?
Ans : 2023 में अक्टूबर के बाद

Q : राजस्थान में विधानसभा की सीटें कितनी है?
Ans : 200 सीटें

Q : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 कब है
Ans : जनवरी, 2024

Q : छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव कब होगा
Ans : जनवरी, 2024

Previous articleInteresting Facts About Liver | लीवर के बारे में रोचक जानकारी
Next articleशिव ठाकरे का जीवन परिचय | Shiv Thakare Biography In Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here