भारत में कितने राजनीतिक दल है | List of Political Parties in India in Hindi

Rate this post

List of Political Parties in India in Hindi – हमारा देश भारत में बहु-दलीय पार्टी सिस्टम है. जहाँ चुनाव आयोग द्वारा तय मानदंडों के आधार पर नेशनल लेवल और स्टेट लेवल पर पोलिटिकल पार्टी को मान्यता मिलती है. राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की मान्यता प्राप्त करने के लिए कम से कम तीन अलग-अलग राज्यों से लोकसभा में 2% सीटें होना आवश्यक है. इसके अलावा किन्हीं चार या अधिक राज्यों में विधानसभा या लोकसभा चुनाव में 6 प्रतिशत मत प्राप्त होते हैं और लोकसभा की 4 सीटें उपलब्ध होती हैं. वही क्षेत्रीय दलों के लिए विधान सभा इलेक्शन में 6% वोट और 2 सीट पर जीत दर्ज करना अनिवार्य है. इसके अलावा कई मापदंड है जिसके आधार पर क्षेत्रीय राजनीतिक दल को मान्यता मिलती है. भारतीय संविधान के अनुसार भारत में एक संघीय व्यवस्था है जिसके तहत नई दिल्ली में केंद्र सरकार और देश के अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राज्य सरकार हैं.

देश की राष्ट्रीय व राज्य स्तर की राजनीतिक दल भारत के चुनाव आयोग द्वारा दिए गए मापदंड़ो को पूरा करती है तो उन्हें विशेषाधिकार मिलते है. जैसे पार्टी का चुनाव चिन्ह, दिल्ली में कार्यालय, जमीन आवंटन आदि शामिल हैं. आज के एक आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि भारत में कितने राजनीतिक दल है हैं, एवं राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी की सूची (Bharat Me Kitne Political Party Hai 2023) के बारें में.

List of National Parties in Hindi

भारत में राजनीतिक दल 2023 (पार्टी)

भारत में चुनाव आयोग ने वर्ष 2021 में राजनीतिक दलों (List of Political Parties in India in Hindi PDF) की संख्या की रिपोर्ट जारी की, जिसके आधार पर देश में कुल 2858 रजिस्टर पार्टी हैं. जिसमे 6 नेशनल पार्टी, 57 स्टेट पार्टी और 2796 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी शामिल है.

भारत के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल (पार्टियों) की सूची (List of Political Parties in India in Hindi)

क्र.सं   राजनीतिक दल का नाम स्थापना संस्थापक चुनाव चिन्ह वर्तमान अध्यक्ष
1. भारतीय जनता पार्टी (BJP) 6 अप्रैल 1980 लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेई कमल का फूल जेपी नड्डा
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 28 दिसंबर 1885 एलन ऑक्टेवियन ह्यूम हाथ का निशान मलिकार्जुन खरगे
3. नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) 6 जनवरी 2013 पी. ए. संगमा किताब कॉनरैड संगमा
4. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) 7 नवंबर 1964 श्रीपाद अमृत डांगे हंसिया-हथौड़ा सीताराम येचुरी
5. बहुजन समाज पार्टी (BSP) 14 अप्रैल 1984 कांशी राम हाथी मायावती
6. आम आदमी पार्टी (AAP) 26 नवंबर 2012 अरविंद केजरीवाल झाड़ू अरविंद केजरीवाल

भारत के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों (पार्टियों) की सूची

क्र.सं   राजनीतिक दल का नाम स्थापना नेता राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश
1 ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) 1972 एडप्पाडी क पलनीस्वामी पुदुचेरी, तमिलनाडु
2 ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) 1939 देवव्रत बिस्वास पश्चिम बंगाल
3 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 1958 असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना
4 ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC) 2011 एन रंगास्वामी पुदुचेरी
5 ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) 2005 बदरुद्दीन अजमल असम
6 ऑल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) 1986 सुदेश महतो झारखण्ड
7 असम गण परिषद (AGP) 1985 अतुल बोरा असम
8 बीजू जनता दल (BJD) 1997 नवीन पटनायक ओडिशा
9 बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 1985 हगरामा मोहिलरी असम
10 देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) 2005 विजयकांत तमिलनाडु
11 द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) 1949 एमके स्टालिन पुदुचेरी, तमिलनाडु
12 हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) (HJC(BL)) 2007 भजन लाल हरियाणा
13 हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) 1968 केपी पांगनियांग मेघालय
14 इन्डियन नेशनल लोक दल (INLD) 1999 ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा
15 इन्डियन नेशनल मुस्लिम लीग (IUML) 1948 हैदरअली शिहाब थंगल केरल
16 जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस (JKNC) 1932 फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर
17 जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी (JKNPP) 1982 भीम सिंह जम्मू-कश्मीर
18 जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) 1998 महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर
19 जनता दल (सेक्युलर) (JD(S)) 1999 एचडी देवेगौड़ा कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश
20 जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)) 1999 नीतीश कुमार बिहार
21 झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) 1972 शिबू सोरेन,
हेमंत सोरेन
झारखण्ड
22 झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (JVM(P)) 2006 बाबूलाल मरांडी झारखण्ड
23 केरल कांग्रेस (एम) (KC(M)) 1979 जोस के. मणि केरल
24 लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) 2000 चिराग पासवान बिहार
25 महाराष्ट नवनिर्माण सेना (MNS) 2006 राज ठाकरे महाराष्ट्र
26 महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) 1963 दीपक धवलीकर गोवा
27 मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी (MSCP) 1997 वाहेंगबम निपामाचा मणिपुर
28 मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) 1959 जोरामथांगा मिजोरम
29 मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (MPC) 1972 पु लल्हमनगैहा सैलो मिजोरम
30 नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) 2002 कुझोलुज़ो निएनु मणिपुर, नागालैंड
31 नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) 2013 पी. ए. संगमा मेघालय
32 पट्टाली मक्कल काची (PMK) 1989 एस रामदास पुदुचेरी, तमिलनाडु
33 पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) 1977 कामेन रिंगू अरुणाचल प्रदेश
34 राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 1997 लालू प्रसाद यादव,
तेजस्वी यादव
बिहार, झारखण्ड
35 राष्ट्रीय लोक दल (RLD) 1996 अजीत सिंह उत्तर प्रदेश
36 राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) 2013 उपेन्द्र कुशवाहा बिहार
37 रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) 1940 टी जे चंद्रचूड़न केरल, पश्चिम बंगाल
38 समाजवादी पार्टी (SP) 1992 अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश
39 शिरोमणि अकाली दल (SAD) 1920 सुखबीर सिंह बादल पंजाब
40 शिव सेना (SS) 1966 एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र
41 सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1993 पवन कुमार चामलिंग सिक्किम
42 सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 2013 प्रेम सिंह तमांग सिक्किम
43 भारत राष्ट्र समिति (BRS) 2001 के चंद्रशेखर राव तेलंगाना
44 तेलगू देशम पार्टी (TDP) 1982 एन. चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
45 यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) 1972 मेटबाह लिंगदोह मेघालय
46 वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) 2011 वाईएस जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
47 समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) (SJP) 1990 कमल मोरारका उत्तर प्रदेश
48 अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस 1998 ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
त्रिपुरा
मेघालय
49 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1925 डी राजा केरल
मणिपुर
तमिलनाडु
50 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1999 शरद पवार महाराष्ट्र
नगालैंड
51 अपना दल (सोनेलाल) 2016 अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश
52 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन 1974 दीपांकर भट्टाचार्य बिहार
53 गोवा फॉरवर्ड पार्टी 2016 विजय सरदेसाई गोवा
54 इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा 2009 एनसी देबबर्मा त्रिपुरा
55 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 2016 रेणु जोगी छत्तीसगढ
56 जननायक जनता पार्टी 2018 दुष्यंत चौटाला हरयाणा
57 नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 2017 नेफ्यू रियो नागालैंड
58 पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट 2017 इवानलम मार्बानियांग मेघालय
59 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी 2021 पशुपति कुमार पारस बिहार
60 रिवोल्यूशनरी गोवांस पार्टी 2022 वीरेश बोरकर गोवा
61 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2020 हनुमान बेनीवाल राजस्थान  
62 क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी 1940 मनोज भट्टाचार्य केरल
63 शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 2022 उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र
64 टिपरा मोथा पार्टी 2022 प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा त्रिपुरा
65 यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल 2015 उरखाओ गवरा ब्रह्म असम

निष्कर्ष – आज के इस लेख में हमने आपको भारत में कितने राजनीतिक दल है, एवं राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी की सूची (Bharat Me Kitne Political Party Hai 2023)  के बारें में बताया. उम्मीद करते है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी. अगर आपका कोई सुझाव है तो कमेंट करके जरूर बताइए. अगर आपको लेख अच्छा लगा हो तो रेटिंग देकर हमें प्रोत्साहित करें.

FAQ

Q : राष्ट्रीय राजनीतिक दल कितने हैं?
Ans : 6 राष्ट्रीय और 57 राज्य दल है.

Q : राष्ट्रीय पार्टी कौन सी है?
Ans : भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और आप.

Q : भारत में नाम से कितने राष्ट्रीय दल हैं?
Ans : सात राष्ट्रीय दल है.

Q : भारत के प्रमुख राजनीतिक दल कौन कौन से हैं?
Ans : भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

Q : दो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के नाम लिखिए
Ans : भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

Q : पहला राजनीतिक दल कौन था?
Ans : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

यह भी पढ़े

Previous articleकरवा चौथ पर मेहंदी डिजाइन : Mehndi Designs For Karwa Chauth Easy
Next articleसरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन परिचय,पुण्यतिथि | Sardar Vallabhbhai Patel Biography In Hindi, Death Anniversary

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here