गणतंत्र दिवस से जुड़ी दिलचस्प बातें

गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू हुआ था।

भारत देश का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है और हर साल गणतंत्र दिवस पर में राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं।

भारत की पहली परेड  मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की गई थी। उस समय इस परेड को 15 हज़ार से ज्यादा लोगों आये थे।

दुनिया का सबसे बड़ा संविधान  भारत का है जिसे एक दिन में पढना मुमकिन नही है।

भारत के संविधान की कॉपी  हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में हाथ से लिखी हुई है। और ये कॉपी संसद की लाइब्रेरी में हीलियम से भरे बक्सों में रखी गई है।

भारतीय संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा, और इसका निर्माण डॉ भीमराव अंबेडकर ने किया.

राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाती है. ये सलामी राष्ट्रगान से शुरू होती है और राष्ट्रगान के खत्म होने के साथ पूरी हो जाती है।

भारत में गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है ?